गुजरात में बोले नड्डा, अब विनाश की ओर ले जाने वाले लोग नहीं रहेंगे, सिर्फ विकास वाले ही रहेंगे

By अंकित सिंह | Oct 12, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा सत्ता में वापसी करने के लिए एक बार फिर से पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज द्वारिका पहुंचे हैं। द्वारिका में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि अगर कोई राष्ट्रीय, वैचारिक और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है तो वह भाजपा है। कांग्रेस भी कमज़ोर होकर सिकुड़ गई है और न ही अब यह राष्ट्रीय पार्टी और न ही भारतीय पार्टी रह गई है। यह सिर्फ अब भाई-बहन की पार्टी है। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा की तरह कल तीन स्थानों से और यात्राएं शरू होंगी, एक यात्रा हमारे आदिवासी भाइयों को समर्पित होगी, भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए, आदिवासियों के गौरव के लिए और आदिवासियों ने देश के गौरव के लिए जो काम किया है, उस गाथा को लेकर यात्रा निकलेगी।  

इसे भी पढ़ें: 'विश्व में बज रहा भारत का डंका', गुजरात में बोले जेपी नड्डा- PM मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से हो रहा विकास

नड्डा ने कहा कि एक समय था जब अखिलेश बोलते थे कि ये तो मोदी टीका है, ये तो बीजेपी का टीका है। और चुपके-चुपके खुद लगवा लिया और दूसरों को बोला आप न लगाओ। ऐसे राजनेताओं को रहना चाहिए? उन्होंने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को अब समझ में नहीं आ रहा है कि वो राजनीति में करेंगे तो करेंगे क्या? क्योंकि वह आए थे मेवा खाने, देश के नाम पर परिवार की सेवा करने और वंशवाद को बढ़ाने लेकिन मोदी जी ने भारत की जनता को आगाह करा दिया कि अब मेवा खाने वाले नहीं रहेंगे, सेवा करने वाले रहेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब कमीशन खाने वाले नहीं रहेंगे, मिशन के साथ चलने वाले लोग रहेंगे, अब विनाश की ओर ले जाने वाले लोग नहीं रहेंगे, विकास की ओर ले जाने वाले लोग ही रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश

विकसित भारत निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगी Goa सरकार: Vishwajit Rane