उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की तरह हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी :नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2022

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह दोबारा पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आम आदमी पार्टी की चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि उसका चुनाव के दौरान शोर मचाने और सबसे ज्यादा सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाने का इतिहास है। नड्डा ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा के सामने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में मोदी के नेतृत्व में दोबारा केंद्र की सत्ता में आई और फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा असम, गोवा तथा मणिपुर समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में सत्ता-विरोधी लहर को धता बताया। नड्डा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह पार्टी आती है और बहुत शोर-शराबा करती है। आपने उत्तर प्रदेश में, गोवा में और उत्तराखंड में भी ऐसा देखा। क्या हुआ? वे अधिकतर सीटों पर जमानत तक नहीं बचा पाए।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास