नड्डा ने लोगों से कहा, आप भाजपा या कांग्रेस मत देखो, यह देखो की आपकी चिंता कौन कर रहा है?

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में हैं। हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से जबरदस्त तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में आज जेपी नड्डा ने बिलासपुर में इनडोर ऑडिटोरियम बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि वही प्रदेश, वही देश, नेता बदल गए, मोदी जी आ गए, तो गरीब गांव की चिंता शुरू हो गई, इस बात को हमें समझना है। उन्होंने कहा कि 5-5 साल नहीं 10-10, 20-20 साल गुजर गए। कहना और करना ​अगर किसी ने सिखाया तो नरेंद्र मोदी ने सिखाया। उन्होंने कहा कि सड़कें बननी होती थीं, चुनाव की पूर्व संध्या पर चूना लगा देते थे और चुनाव समाप्त होता था, बरसात आती थी, चूना धुल जाता था और आपको चूना लग जाता था। 

इसे भी पढ़ें: 'हिंदी' पर विवाद, अन्नामलाई बोले- स्टालिन सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष की लहर, इसलिए उठाया जा रहा भाषा का मुद्दा

इससे पहले उन्होंने कहा कि मैं सबको कहता हूं कि सत्ता में मोदी जी द्वारा जो काम हो रहे हैं वो बड़े सोच को लेकर हो रहे हैं। आप भाजपा या कांग्रेस मत देखो, आप देखो की आपकी चिंता कौन कर रहा है? उसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी चिंता भाजपा ही कर रही है। मैं कांग्रेस वासियों से कहना चाहता हूं कि अभी हमको मौका मिला है, आप हमारा साथ दो। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार