BJP की राहत गतिविधियों की जेपी नड्डा ने की समीक्षा, 4 लाख कार्यकर्ताओं से किया संवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

नयी दिल्ली। कोविड-19 के मद्देनजर लागू देशव्याली लॉकडाउन के दौरान गरीबों एवं समाज के कमजोर वर्गो को राहत पहुंचाने के पार्टी के अभियान की समीक्षा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 70 वीडियो कांफ्रेंस और 20 आडियो ब्रीज के जरिये सीधे 4 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक संवाद के दौरान नड्डा ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान पार्टी संगठन ने सामान्य दिनों की तुलना में काफी कठिन परिश्रम किया है औरकोरोना वायरस के कारण उत्पन्न इस संकट से निपटने में मोदी सरकार के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिये संगठनात्मक तंत्र का उपयोग भी किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कई नेताओं ने अर्णब गोस्वामी पर हमले की निंदा की

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पार्टी ने लॉकडाउन के दौरान अपने काम के तरीके में जरूरत के अनुसार बदलाव किये और जिला एवं ब्लाक स्तर पर राहत गतिविधियों को पहुंचाने एवं निगरानी के लिये प्रौद्योगिकी का काफी बेहतर उपयोग किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पांच करोड़ लोगों को भोजन प्रदान किया और एक करोड़ लोगों को राशन किट भी मुहैया कराये। उन्होंने दावा किया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि एक राजनीतिक दल ने जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने के लिये इतनी सक्रियता से काम किया हो। बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर मतदान केंद्र पर लोगों को फेसकवर मिले और प्रत्येक कार्यकर्ता से 40 लोगों को जोड़कर पीएम केयर्स फंड में योगदान देने के लिये प्रोत्साहित करें। भाजपा अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में विभिन्न राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद किया। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता