जेपी नड्डा गुरुवार को चुनावों के मद्देनजर भाजपा के राज्य प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा पार्टी की ओर से नियुक्त विभिन्न राज्यों के केंद्रीय प्रभारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक करेंगे और अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे। नड्डा ने पिछले सप्ताह पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों को राज्यों और संघशासित प्रदेशों का प्रभार सौंपा था। 

इसे भी पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर बोली भाजपा, सोनिया और राहुल ने कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आने पर साधी चुप्पी 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में कई राजनीतिक मुद्दों के अलावा अगले साल पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु, और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन होगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने की कोशिशों में जुटी हुई है, जहां उसने अभी तक सत्ता का स्वाद नहीं चखा है। पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी वहां एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। असम में भाजपा सत्ता में है और वहां सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। तमिलनाडु में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। वहां की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में दो सामुदायिक क्लबों के सदस्यों के बीच झड़प, भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या 

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के इर्दगिर्द ही प्रदेश की राजनीति का पहिया घूमता रहा है। दोनों ही दल बारी-बारी से प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। फिलहाल, अन्नाद्रमुक का राज्य की सत्ता पर कब्जा है। भाजपा दक्षिण भारत के इस राज्य में अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला