नगालैंड मंत्रिमंडल, विधायकों ने ENPO से लोकसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

कोहिमा। नगालैंड मंत्रिमंडल और राज्य के पूर्वी क्षेत्र के विधायकों ने ‘ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन’ (ईएनपीओ) से लोकसभा चुनावों में भाग लेने की अपील की है। ईएनपीओ लोकसभा चुनावों में तब तक भाग न लेने के अपने फैसले पर अड़ा हुआ है जब तक केंद्र सरकार नगालैंड से अलग एक राज्य बनाने की उसकी मांग पूरी नहीं कर देगी। क्षेत्र की सात नगा जनजातियों की सर्वोच्च संस्था ईएनपीओ 2010 से एक अलग राज्य की मांग कर रही है। उसने दावा किया कि नगालैंड के पूर्वी हिस्से के छह जिलों की कई वर्षों से अनदेखी की जाती रही है। 

प्रमुख खबरें

Ashwini Vaishnaw और मोहन यादव ने Madhya Pradesh में दो नए रेलखंड राष्ट्र को समर्पित किए

शहरी नियोजन में शुरू से जुड़े Urban Transport, आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार: Manohar Lal

Delhi Police Headquarters पहुंचे Amit Shah, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की 3 घंटे समीक्षा

Air India और एक्सप्रेस ने Saudi Arabia की उड़ानें 7 नवंबर तक रोकीं