नगालैंड गोलीबारी: असम-नगालैंड सीमा पर काले झंडों की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2021

नामटोला (असम-नगालैंड सीमा)। असम के सीमावर्ती नामटोला कस्बे में वैसे तो किसी आम दिन जैसी ही स्थिति है लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों पर काले झंडे लहरा रहे हैं। क्रिसमस की खुशी अनिश्चितता की भेंट चढ़ चुकी है और दुकानदारों के शोर-शराबों की जगह बस काना-फूसी देखने को मिल रही है। असम के चराइदेव जिले में नामटोला की छोटी बस्ती नगालैंड में प्रवेश की आखिरी बिंदु है। इस जगह पर छाई शांति यहां से 50 किलोमीटर दूर एक हुई एक दुखद घटना का स्पष्ट संकेत देती है।

इसे भी पढ़ें: बीजिंग ओलंपिक के बहिष्कार के जरिये यूरोपीय देशों की चीन के पर कतरने की तैयारी, भारत किस पशोपेश में फंसा?

वहीं इस इलाके में खाद्य पदार्थों की बिक्री करनेवाले दुकानों पर भी आने वाले लोगों की संख्या इस घटना के बाद से बढ़ गई है। यहां एक छोटा होटल चलाने वाले संजय शर्मा कहते हैं, ‘‘हालांकि, ओटिंग का घटनास्थल दूसरी दिशा में है लेकिन सरकारी या मीडिया कर्मी हों, उन्हें जिला मुख्यालय मोन जाना पड़ता है और वे नामटोला से जाते हैं। सीमा पार करने के बाद खाने-पीने की ज्यादातर दुकानें नहीं हैं इसलिए लोग यहां खाने के लिए रूकते हैं।

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत