नगा चुनाव बहिष्कार: रिजिजू ने कहा- चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2018

नयी दिल्ली। नगालैंड में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने आज कहा कि चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है और केंद्र सरकार संविधान से बंधी है। कई ट्वीट कर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार लंबित नगा मुद्दे को बड़ा महत्व देती है। उन्होंने कहा, ‘समय से चुनाव कराना एक संवैधानिक प्रक्रिया है। केंद्र सरकार संविधान से बंधी है।’

रिजीजू भाजपा के नगालैंड के चुनाव प्रभारी हैं। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब नगालैंड में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव नहीं लड़ने की कल घोषणा की। उन्होंने जनजातीय संगठनों और नागरिक समाज संगठनों की इस मांग के समर्थन में यह कदम उठाया है कि (चुनाव से पहले) नगा राजनीतिक समस्या का हल किया जाए। रिजीजू ने कहा, ‘हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के वादे पर यकीन रखें। भारत सरकार लंबित नगा मुद्दे को बड़ा महत्व देती है। हमारा मानना है कि नगालैंड में शांतिपूर्ण चुनाव से वर्तमान शांति वार्ता में मदद मिलेगी एवं हमारे संकल्प को बल मिलेगा।’

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case | 18 मार्च की सुनवाई पर टिकी निगाहें, क्या राजपाल यादव की होगी जेल वापसी या मिलेगी राहत?

भारत के दोस्त के सामने तुर्की ने तैनात कर दिया F-16 फाइटर जेट, ईरान युद्ध के बीच बड़ा मिलिट्री मूवमेंट

CBSE QR code Rickroll | स्कैन किया तो उड़ गए होश! CBSE 12वीं के पेपर में पढ़ाई की जगह निकला म्यूजिक वीडियो, इंटरनेट पर मचा हड़कंप

खामनेई की मौत पर 46 हजार करोड़ का दांव, किस कंपनी ने लगाया सट्टा