नागार्जुन ने ब्रह्मास्त्र को अखिल भारतीय फिल्म बनाने के हमारे सपने को साकार किया : अयान मुखर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

मुंबई। फिल्मकार अयान मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि अभिनेता नागार्जुन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा को अखिल भारतीय स्तर की फिल्म बनाने के सपने को पूरा करने में उनकी मदद की है। ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा तीन फिल्मों की श्रृंखला की पहली फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: नुपुर शर्मा के समर्थन में प्रज्ञा ठाकुर , कहा- देवी-देवताओं का अपमान होगा तो ‘सच’ बताया जाएगा

उन्होंने बताया कि फिल्म में अनीश का किरदार नंदी अस्त्र की शक्ति रखता है, जो फिल्म के मुख्य आकर्षण में से एक है। अयान (38) ने पोस्ट में लिखा, “मैं भी एक दिन बेहद विनम्र स्वभाव वाले नागार्जुन सर की तरह बनना चाहता हूं। उन्होंने ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा में काम कर फिल्म को अखिल भारतीय स्तर की फिल्म बनाने के मेरे सपने को पूरा करने में मेरी मदद की है।“ ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन शिवा नौ सितंबर 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल