मध्य प्रदेश के नागदा की बेटी युवा वैज्ञानिक आस्ट्रेलिया में अवॉर्ड के लिए नामित

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक छोटे से कस्बे नागदा की तंग गलियों में बचपना गुजार कर प्राइमरी तक शिक्षा ग्रहण करने वाली एक छात्रा ने आस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आस्ट्रेलिया के युवा वैज्ञानिक वुमन इन टेक्नोलॉजी अवॉर्ड के लिए नामित हुई है। छात्रा इन दिनों आस्ट्रेलिया में है जो कि बिना सुई के वैक्सीन लगाने के शोध में जुटी है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जाएगा सघन अभियान

डॉ. मेघा के सेवानिवृत पिता सतीश इन दिनों मंदसौर में है। उन्होंने बताया कि डॉ. मेघा आस्ट्रेलिया के वुमन इन टेक्नोलॉजी अवॉर्ड के लिए नामित हुई है। उसे शीघ्र अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया शोध के बाद वैक्सीन को सामान्य तापक्रम पर भी रखा जा सकेगा। जिससे वैक्सीन को ठंडे तापक्रम आदि में रखने की झंझट से छुटाकार मिलेगा। उन्होंने बताया यह प्रयोग अभी एनीमल पर सफल हो चुका है। इस प्रकार की उपलब्धि पर मेघा को यह अवॉर्ड देने के लिए नामित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court में TMC की रैली को मिली अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर 17 सितंबर को सुनवाई

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने RSS के 100 साल के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज