Nagpur में Lawrence Bishnoi Gang के नाम पर 8 व्यापारियों से मांगी 10-10 लाख की रंगदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

नागपुर, एक नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सर्राफा बाजार के कम से कम आठ व्यापारियों को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ के नाम से धमकी भरे पत्र मिले हैं, जिनमें प्रत्येक से 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस को इस मामले में स्थानीय अपराधियों के शामिल होने का संदेह है। पत्र भेजने वालों ने रकम न देने या पुलिस को सूचना देने पर व्यापारियों और उनके परिजनों की हत्या करने की भी धमकी दी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राहुल मदने ने बताया, ‘‘हमने व्यापारियों से बात की है। वे शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। इस सिलसिले में तहसील पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।’’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को अंदेशा है कि स्थानीय अपराधी व्यापारियों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर रहे होंगे।

हालांकि, इन धमकियों के पीछे किसका हाथ है, इसकी पहचान होना अभी बाकी है।

प्रमुख खबरें

Tammer Boxing Tournament में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, 4 स्वर्ण समेत 14 पदकों से शीर्ष पर रहा देश

Bangladesh में परिधान श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने बनाया Wage Board

Iran की शर्तें US ने मानी तो 2 दिन में बहाल होगा Strait of Hormuz पर जहाजों का आवागमन

Samrat Choudhary ने संपन्न लोगों से 125 यूनिट Free Electricity का लाभ छोड़ने को कहा