नागपुर के विज्ञान संस्थान की वेबसाइट, भारत के खिलाफ लिखी यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

नागपुर।महाराष्ट्र में नागपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की वेबसाइट रविवार को हैक कर ली गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हैकर ने अपनी पहचान ‘ड्रैगनफोर्स मलेशिया’ के रूप में देते हुए वेबसाइट के होम पेज पर संदेश दिया कि ‘‘यह हमारे पैगंबर के अपमान को लेकर एक विशेष अभियान है।’’ पुलिस ने कहा कि वेबसाइट को बहाल करने के लिए काम जारी है। देश के कुछ हिस्सों में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की वेबसाइट को हैक किए जाने की यह घटना सामने आई है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।