राज्यसभा की समितियों के प्रदर्शन में सुधार, उपस्थिति बढ़ाने के लिए नायडू ने लिखा अध्यक्षों को पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

नयी दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसदीय समितियों के प्रदर्शन में सुधार की सराहना करते हुए सभी आठ समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों से बैठकों में 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। राज्यसभा की आठ विभाग संबंधी संसदीय समितियों के कामकाज में खासा सुधार हुआ है। वर्ष 2019 के सितंबर महीने में पुनर्गठित की गई समितियों की बैठकों में सदस्यों की उपस्थिति में पिछले दो सालों के मुकाबले 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि बैठकों की औसत अवधि में भी 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: अपने डिजिटल मंचों से 2011 विश्व कप की यादों को हिन्दी में ताजा करेगी आईसीसी

वर्ष 2017 से इन आठ समितियों की कुल 355 बैठकें हुई हैं। इनमें 134 बैठकें 2017-18 में, 49 बैठकें 2018-19 में और सितंबर 2019 तक 172 बैठकें शामिल हैं। राज्यसभा के सभापति द्वारा इस समितियों को हर वर्ष सितंबर महीने में पुनर्गठन किया जाता है। प्रत्येक समिति में राज्यसभा के 10 और लोक सभा के 21 सदस्य होते हैं। प्रत्येक बैठक में समिति के 31 में कम से कम 11 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। हालिया संसद सत्र के पहले चरण की समाप्ति पर नायडू ने सदस्यों से इन समितियों को प्रभावी बनाने का आग्रह किया था।

प्रमुख खबरें

Abhishek Banerjee के Kolkata ऑफिस से हटा TMC होर्डिंग, पुलिस से झड़प

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की