शहीदों को नमन (कविता)

By प्राची थापन | Mar 23, 2018

कवियत्री प्राची थापन ने आजादी के शहीदों को नमन करते हुए अपनी कविता (शहीदों को नमन) में अपने मन को उद्गार किये हैं।

वही भगत सिंह थे, वही राजगुरु और वही थे सुखदेव,

भारत माता की आजादी की खातिर, धरे थे न जाने उन्होंने कितने ही भेष

लहूलुहान हुई जा रही थी भूमि अपनी और बादलों में छाई हुई थी लालिमा,

आजादी-आजादी के स्वरों से गूंज रहा था सारा जहाँ,

इन वीर शहीदों की कुर्बानी से आँखे सबकी भर आई थी,

जब देश के खातिर उन्होंने अपनी कीमती जान गंवाई थी,

वो कल भी थे वो आज भी है अस्तित्व उनका अमर रहेगा  

कुर्बानियां कल भी होती थीं और ये सिलसिला यूँ ही जारी रहेगा 

नमन है उनकी शहादत को, सर झुके हैं देख उनका ज़ज्बा,

वीर जवानों की शहादत पर आज भी है, मेरा देश कुरबां।।

-प्राची थापन

प्रमुख खबरें

भारत में ऐसा ही होता है! ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने ली शताब्दी की सवारी, बताया कैसा रहा अनुभव

Israel की E1 settlement योजना पर बढ़ा विवाद, UK ने आयात पर लगाया कड़ा प्रतिबंध

Pakistan Economic Crisis: चीन और तुर्की पर बढ़ी सैन्य निर्भरता, India बढ़ा रहा अपनी नई Defense Capabilities

Shrimad Bhagavatam Movie Series | भारतीय सिनेमा में महाकाव्य का आगाज़! श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की भव्य सीरीज़, 2027 में रिलीज़ होगी विष्णुरत