नमस्ते, आप कैसे हैं... टॉम क्रूज़ ने हिंदी उच्चारण से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2023

नयी दिल्ली। ऐक्शन दृश्यों के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने हिंदी बोलकर अपने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। कनाडाई समाचार प्रतिष्ठान ईटॉक के साथ एक साक्षात्कार में पत्रकार ने अभिनेता की उनकी फिल्मों, विशेषकर ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी में विभिन्न भाषाओं में उनके प्रवाह को लेकर प्रशंसा की। भारतीय मूल के एक पत्रकार ने पूछा, क्या ऐसा कुछ है, जो आप नहीं कर सकते? क्या आप मुझसे हिंदी में बात करेंगे? इस पर क्रूज ने कहा, ‘‘यदि आप चाहते हैं कि मैं आपके साथ हिंदी में बात करूं , तो मैं जरूर करूंगा। चलिए कोशिश करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: 'भूल भुलैया-2' जैसा जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा सकी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा'

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, टॉम क्रूज ने अपनी हिंदी से सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। इस संबंध में एक पोस्ट में कहा गया, ‘‘वाह...उन्होंने बहुत अच्छी हिंदी बोली।’’ वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, उन्होंने खुद ही नमस्ते कहा, इससे पता चलता है कि वह भारत और भारतीय प्रशंसकों के प्रति कितने जागरूक हैं। ‘मिशन: इम्पॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन’ भारत में सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े