यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ 4 साल की योगिनी वान्या शर्मा का नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

ख्वाबों के पंख के सहारे उड़ने को तैयार हूं,

मैं हूँ एक बेटी, आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए तैयार हूँ।

आज आपको मिलवाते हैं 4 वर्ष और 9 महीने की बेटी वान्या शर्मा से जिसके हुनर को स्वयं स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और नोबल प्राइज़ विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी ने सलाम किया है। वान्या शर्मा को आयुष मंत्रालय द्वारा सबसे छोटी योगिनी का ख़िताब दिया गया है। चलिए आपको सबसे छोटी योगिनी से मिलवाते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर वान्या शर्मा को कल्कि गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित


गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड, योगा बुक ऑफ रिकॉर्ड इतनी छोटी उम्र में बनाने वाली वान्या ने अब बनाया है यूनिवर्सल बुक ऑफ रिकॉर्ड ये रिकॉर्ड उनको दिव्यांग बच्चों को योग करवाने के लिए दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें: गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नर्सरी क्लास की छात्रा वान्या शर्मा का नाम


वान्या द्वारा बनाया गया ये सातवां रिकॉर्ड है। 2 वर्ष की उम्र से योग कर रही व सभी को योग हो रोज़ हो का संदेश दे रहीं वान्या शर्मा एस डी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा में नर्सरी कक्षा में पढ़ती हैँ। वह सभी को अच्छे स्वास्थ्य के साथ साथ जंक फूड ना खाने की सलाह भी देती हैं।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मनोज तिवारी, कन्हैया से लेकर बांसुरी स्वराज तक, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति

अमेरिकी बैंक क्यों हो रहे दिवालिया?

Bihar: सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक, मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए

Vaishakh Amavasya 2024: पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए वैशाख अमावस्या के दिन जरुर करें ये उपाय