नाना पटोले का तीखा हमला, धार्मिक उन्माद बढ़ा ज्वलंत मुद्दों को दरकिनार करने की हो रही कोशिश

By प्रेस विज्ञप्ति | May 18, 2022

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब देश की आम जनता बेरोजगारी और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा ज्ञानवापी मस्जिद , हलाला, झटका और हिजाब जैसे मुद्दे उठा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा से यह तीखा सवाल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हर तरह की मदद देने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने हिंदुत्व को छोड़ दिया है, 10 जनपथ के निर्देश पर काम कर रही : नवनीत राणा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, थोक महंगाई अप्रैल में बढ़कर 15.8 फीसदी हो गई, जो पिछले दस साल में सबसे ज्यादा है। महंगाई में इजाफे का यह क्रम पिछले 13 महीने से जारी है। खाद्यान्न, दालें, गेहूं, खाद्य तेल, ईंधन, गैस, सब्जियों के दाम अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। सरकारी नौकरियां घटती जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे की 72,000 नौकरियां खत्म हो गई हैं। ऐसे समय में जब देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है, भाजपा द्वारा मंदिर-मस्जिद, हिजाब, हलाला जैसे मुद्दों को अहमियत दी जा रही है और ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार आंखें मूंदने का काम कर रही है। नाना पटोले ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की इस  भूमिका की वजह से देश की 130 करोड़ जनता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए

ठाणे पुलिस ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में यूपी कोर्ट से दो संदिग्धों का Transit Remand मांगा

Sonam Wangchuk ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की, दी भूख हड़ताल की चेतावनी