अपने विवादित बयान पर नाना पटोले ने खुद का किया बचाव, बोले- अगर वे मेरे समुदाय का अपमान करते हैं तो...

By अंकित सिंह | Nov 13, 2024

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा को कुत्ता कहने वाली अपनी हालिया टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि यह उनके दावे के जवाब में था कि भगवा पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। भाजपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि यदि वे मेरे समुदाय को गाली देते हैं और हमें कुत्ता कहते हैं, तो मुझे चुप क्यों रहना चाहिए? अगर वे मेरे ओबीसी समुदाय को कुत्ता कहेंगे तो मैंने कहा था कि मैं बीजेपी को भी कुत्ता बना दूंगा। उन्होंने पहले बात की, और मैंने बस जवाब दिया।

इसे भी पढ़ें: क्या महाराष्ट्र फिर से इसके लिए तैयार है? सेंसरशिप, विच हंटिंग एक्शन, वोटिंग से पहले MVA के दौर की घटनाएं फिर से सोशल मीडिया पर क्यों होने लगी वायरल

नाना पटोले ने साफ तौर पर कहा कि अगर वे मेरे समुदाय का अपमान करते हैं और उन्हें कुत्ता कहते हैं, तो मैं चुप क्यों रहूंगा... यही कारण है कि मैंने जो कहा वह कहा। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अकोला जिले में एक चुनावी रैली के दौरान विवाद खड़ा कर दिया, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस नेता पर कड़ा प्रहार किया और उन्हें 'कुंठित आदमी' कहा। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पटोले ने अपने संबोधन के दौरान कहा मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप - अकोला जिले के ओबीसी, बीजेपी को वोट देंगे जो आपको कुत्ता कहती है?...यह बीजेपी को कुत्ता बनाने का समय है।

इसे भी पढ़ें: हमने जो कहा, वो किया, Maharashtra में बोले Amit Shah, आघाड़ीवाले झूठे वादे करते हैं

कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि वे निराशा से हताशा की ओर जा रहे हैं। शरद पवार कुछ कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे मौखिक रूप से चुनाव आयोग को गाली दे रहे हैं। अब, राहुल गांधी की कांग्रेस बीजेपी को 'कुत्ता' कह रही है क्योंकि सर्वेक्षणों में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, इसलिए मैं उनकी निराशा को समझ सकता हूं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कहा कि नाना पटोले इसलिए हताश हैं क्योंकि जब वह जमीन पर यात्रा करते हैं तो उन्हें समझ आ जाता है कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने जा रही है. लेकिन अपनी हताशा में उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी को कुत्तों की तरह वश में करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का बस्तर में बड़ा बयान, दिवाली और आडवाणी के 100वें साल तक की देश-दुनिया की अहम खबरें

ISSF विश्व चैंपियनशिप: निशानेबाजों के खराब प्रदर्शन पर Thomas Farnik और दीपाली देशपांडे में तकरार

Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला