नाना पटोले का देवेंद्र फडणवीस से सवाल, आप महाराष्ट्र के नेता हैं या गुजरात के?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2022

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हुए ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों की गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के साथ महाविकास आघाडी के घटक दलों ने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है और कांग्रेस ने अपने बलबूते 175 ग्राम पंचायतों में जीत हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले की राज्य सरकार से मांग, खुलेआम धमकी देने वाले सत्ताधारी सांसद-विधायकों पर लगाओ लगाम

पटोले ने कहा कि वेदांता- फॉक्सकॉन मामले में शिंदे-फडणवीस सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता क्या गुजरात, पाकिस्तान में है, कह कर अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। पटोले ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करने की जगह गुजरात में परियोजनाओं के हस्तांतरण का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में निवेश के खिलाफ कोई नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र में लगाया जाने वाला प्रोजेक्ट गुजरात कैसे चला गया। यह लोगों के गले नहीं उतर रहा है। पटोले ने कहा कि अगर महाराष्ट्र को कमजोर कर गुजरात के विकास में योगदान दिया जा रहा है तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए महाविकास आघाडी सरकार ने वेदांता – फॉक्सकॉन को बिजली बिल, पानी, जमीन समेत कई मामलों में रियायतों का बड़ा पैकेज दिया था। इसके बावजूद ऐसा क्या हुआ कि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र के हाथ से निकल गया। नाना पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े बताते हैं कि 2014-19 के दौरान महाराष्ट्र देश में निवेश में अग्रणी था और आज भी वही है। हालांकि सच्चाई इससे अलग है।

देश भर के हर जिले में 'संविधान बचाओ रैली'

कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति संभाग अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है और इस यात्रा को जनता का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की तर्ज पर अब हर जिले में संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रमंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक अनुसूचित जाति संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले थे। इसके अलावा पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़, महाराष्ट्र एससी डिवीजन के अध्यक्ष सिद्धार्थ हट्टंबीर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और सह प्रभारी संपत कुमार, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे और राज्य महासचिव देवानंद पवार के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' से बीजेपी को लगा बड़ा झटका: नाना पटोले

लिलोठिया ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा देश को दिया गया संविधान भाजपा और आरएसएस को स्वीकार्य नहीं है। वे संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी नेता संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्दों को हटाने के लिए एक याचिका भी दायर की है। बीजेपी की योजना देश में मुस्लिम समुदाय से वोट का अधिकार छीनने की भी है, लेकिन भाजपा और संघ परिवार की इस योजना को विफल करने के लिए कांग्रेस संविधान रक्षक की भूमिका निभाने जा रही है। लिलोठिया ने यह भी कहा कि हम संविधान को कमजोर करने वालों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!

IMF के पूर्व ED सुब्रमण्यम का विजन: एआई और Emerging Technologies बनाएंगे India को ग्लोबल पावरहाउस