महाराष्ट्र : नाना पटोले ने ठाकरे का इस्तीफा मांगने पर भाजपा विधायक को आड़े हाथ लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार की कंपनी से जुड़ी संपत्ति ईडी द्वारा कुर्क किए जाने के बाद उनका इस्तीफा मांगने पर बुधवार को भाजपा विधायक नीतेश राणे को आड़े हाथ लिया। पटोले ने कहा कि नीतेश राणे के पिता और मौजूदा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोप का सामना कर रहे हैं और आश्चर्य जताया कि उसका क्या हुआ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या जो भाजपा में शामिल हो जाते हैं वे ‘पवित्र’ हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान संबंध बनाने को लेकर क्या आपके दिमाग में भी हैं सवाल? जवाब जाने के लिए पढ़िए

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या जो भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करते हैं, भाजपा में शामिल होने के बाद पवित्र हो जाते हैं?’’ पटोले ने आरोप लगाया कि भाजपा महा विकास आघाड़ी (एमवीए) नेताओं पर आरोप लगा रही है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी और ईंधन के दाम में बढ़ोतरी से ध्यान भटकाया जा सके। गौरतलब है कि ठाकरे शिवसेना के अध्यक्ष भी हैं, जिनके नेतृत्व में एमवीए की सरकार राज्य में चल रही है। एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस घटक दल हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup Debate: अर्जेंटीना पर लगे Referee के पक्षपात के आरोप, VAR के फैसलों ने मैदान पर खड़ा किया नया विवाद

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना 1,500 रुपये और चांदी 2,000 रुपये हुई सस्ती

एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों की संख्या में आई गिरावट, वित्त वर्ष 2025-26 में 3,343 कर्मी हुए कम

गठबंधन को लेकर ईमानदार नहीं है समाजवादी पार्टी, मुसलमानों के मुद्दों पर साधी चुप्पी: इमरान मसूद