नाना पटोले बोले- शिवसेना की उंगली पकड़कर बढ़ने वाली भाजपा अब उसे खत्म करने की साजिश में जुटी

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 24, 2022

महाराष्ट्र में बीजेपी उसी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जिसकी उंगली पकड़कर उन्होंने राज्य में अपनी पार्टी का विस्तार किया है। बीजेपी पर यह निशाना महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र का पालन न करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी सरकारी एजेंसियों की मदद से महाविकास आघाडी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत के बयान पर NCP के छगन भुजबल ने कहा- उन्हें कोई नहीं रोक सकता, हर पार्टी अपने रास्ते पर जा सकती है

नाना पटोले ने कहा कि यह बड़ा मज़ाक है कि पीडीपी जैसी पार्टी से गठबंधन करके सत्ता के सुख को भोगने वाली भाजपा अब दूसरे दलों से हिंदुत्व का सर्टिफिकेट  मांग रही है। बीजेपी को हिंदुओं और हिंदुत्व से कोई सरोकार नहीं है। वे सिर्फ सत्ता और सत्ता से मिलने वाली सुख चाहते हैं। बीजेपी ने भगवान राम के नाम पर गरीबों से पैसा लिया लेकिन अब तक हिसाब नहीं दिया। बीजेपी के मुंह में भले ही राम का नाम आता हो लेकिन एक बार फिर से सत्ता के प्रति उनका राक्षसी रवैया देखने को मिला है।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी