बिहार विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे नीतीश सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे नंद किशोर यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

पटना। वरिष्ठ भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। सूत्रों ने बताया कि पटना साहिब से सातवीं बार विधायक चुने गए नंदकिशोर यादव को उनकी पार्टी के नेतृत्व ने इसकी सूचना दे दी है। उन्होंने बिहार में पूर्ववर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह पिछली सरकार में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। सूत्रों के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष का पद राजग गठबंधन के भीतर बनी आपसी सहमति के अनुसार भाजपा के खाते में गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन में 74 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) 43 विधायकों के साथ इस गठबंधन में दूसरे नंबर है। नंदकिशोर ने विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया था जब नीतीश कुमार राजग से बाहर चले गए थे। वह पूर्व में दो बार भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर