नंदिता दास ने कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ली, लोगों से की टीका लगवाने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

मुंबई। अभिनेत्री-निर्देशक नंदिता दास ने शनिवार को कोरोना वायरस टीके की पहली खुराक ली। अदाकारा ने टीका लेने के दौरान की अपनी तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर यह सूचना दी। तस्वीर में 51 वर्षीय अभिनेत्री अस्पताल में एक नर्स से टीका लगवाते समय खुशी का इजहार करती दिख रही हैं। ‘फायर’, ‘अर्थ’, ‘बवंडर’, ‘कमली’ और ‘बिफोर द रेंस’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए प्रशंसा बटोर चुकीं दास ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘‘टीके की पहली खुराक ली। आप भी लीजिए।’’

प्रमुख खबरें

संतान की दीर्घायु और सुख के लिए Santan Saptami Vrat आज रखा जा रहा है, दोपहर 12:57 तक विशेष मुहूर्त, जानें पूजा-विधि

चार दरिंदों ने बारी-बारी से किया 17 साल की लड़की का रेप, फिर चाकू घोंपा, लाश को कुत्तों ने नोंचा! दिल्ली के स्वरूप नगर में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात!

Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार