मैच रेफरी से भिड़े पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर नानी, दो मैच के लिये हुए निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

न्यूयार्क। ओरलैंडो की तरफ से खेल रहे पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर नानी को रेफरी के साथ गलत व्यवहार करने के लिये मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के दो मैचों नि​लंबित कर दिया गया है। यह घटना 16 मई को डी सी यूनाईटेड के खिलाफ मैच में दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में घटी थी।

इसे भी पढ़ें: स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे एडेन हेजार्ड, मेस्सी भी बाहर

इस कारण नानी रविवार को टोरंटो और 29 मई को न्यूयार्क रेडबुल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। पुर्तगाल के 34 वर्षीय विंगर नानी को ओरलैंडो की 1—0 से जीत के दौरान इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में विरोध जताने के लिये पीला कार्ड मिला था लेकिन एमएलएस की अनुशासन समिति ने बाद में इस घटना की समीक्षा की और उन पर दो मैचों के लिये प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर