नाओमी ओसाका चीन ओपन के दूसरे दौर में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

बीजिंग। जापान की दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका ने रविवार को अमेरिका की जेसिका पेगुला को शिकस्त देकर चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और चौथी वरीय ओसाका ने 26 गलतियों के बावजूद जेसिका पर 6-3 7-6 से जीत हासिल की। 

अब ओसाका का सामना जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच से होगा। वहीं दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सिमोना हालेप ने पीठ की समस्या के बावजूद क्वालीफायर रेबेका पीटरसन पर 6-1 6-1 से जीत हासिल की। वीनस विलियम्स ने बारबोरा स्ट्राइकोवा पर 6-3 4-6 7-5 की जीत से अगले दौर में प्रवेश किया। वीनस की बहन सेरेना घुटने की समस्या के कारण यहां नहीं खेल रहीं। 

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया