टेनिस स्टार नाओमी ओसाका फ्रेंच ओपन में नहीं करेगी मीडियाकर्मियों से बात, क्या है कारण?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2021

पेरिस। टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि वह फ्रेंच ओपन के दौरान मीडियाकर्मियों से बात नहीं करेगी। दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि, इसके लिये मुझ पर जो जुर्माना लगाया जाएगा वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चैरिटी को दिया जाएगा। फ्रेंच ओपन पेरिस में रविवार से शुरू होगा। ओसाका विश्व में दूसरे नंबर की खिलाड़ी के रूप में इस क्लेकोर्ट टूर्नामेंट में भाग लेगी।

इसे भी पढ़ें: आर्चर की कोहनी की सर्जरी हुई, क्रिकेट मैदान पर कब होगी वापसी?

जापान में जन्मी और अब अमेरिका में रह रही 23 वर्षीय ओसाका ने अब तक चार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीते हैं जिनमें पिछले साल का यूएस ओपन और इस साल का आस्ट्रेलियाई ओपन भी शामिल है। ओसाका ने लिखा, मुझे अक्सर महसूस होता है कि लोग खिलाड़ियों के मानसिक स्वा​स्थ्य की परवाह नहीं करते हैं और जब भी मैं संवाददाता सम्मेलन देखती हूं या उसमें भाग लेती हूं तो मुझे यह सच लगता है। उन्होंने लिखा, हम वहां बैठे होते हैं और हमसे ऐसे सवाल किये जाते हैं जो पूर्व में भी कई बार हमसे पूछे जा चुके हैं या फिर ऐसे सवाल किये जाते हैं जिससे हमारे दिमाग में संदेह पैदा होता है औरमैं स्वयं को ऐसे लोगों के हवाले नहीं करना चाहती हूं जो मेरे मन में संदेह पैदा करें। टेनिस ​खिलाड़ियों को मीडियाकर्मियों के कहने पर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में भाग लेना होता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत