जोधपुर झड़प पर नकवी बोले- ये एक सनकी साजिश, देश को नुकसान पहुंचाने की हो रही कोशिश

By अंकित सिंह | May 03, 2022

राजस्थान के जोधपुर के एक इलाके में सोमवार रात दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प के बाद तनाव हो पैदा हो गया। इस तनाव को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। इन सब के बीच जोधपुर झड़प को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बड़ा बयान दिया है। नकवी ने कहा कि ये एक सनकी साजिश है जिससे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो रही है। जो लोग सरकार में हैं चाहे फिर वे राजस्थान में हों या कहीं और उनके लिए सेक्युलरिज्म सियासी वोटों का सौदा बन गया है। गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अपने ट्वीट में गहलोत ने लिखा कि जोधपुर के जालौरी गेट के निकट दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को हर कीमत पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में