नकवी बोले, आतंकवाद के समर्थकों को अलग-थलग करने की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया में आतंकवाद का समर्थन करने वालों को अलग-थलग करना होगा। ईरान की संसद के  कमिटी ऑन कल्चर  के एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट में नकवी ने कहा कि आतंकवाद आज किसी एक क्षेत्र या देश की समस्या नहीं रह गया है बल्कि आतंकवाद पूरी दुनिया के इंसानी मूल्यों के लिए चुनौती है।

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट ने मोदी पर लगाया राजस्थान की जनता को धोखा देने का आरोप

नकवी ने कहा कि भारत में समाज के सभी तबकों की तरह अल्पसंख्यक समुदाय के संवैधानिक-राजनैतिक-सामाजिक अधिकार भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल में कमिटी के अध्यक्ष अहमद मज़ानी; उपाध्यक्ष डा. असग़र मसौदी; डा. अलीरज़ा इब्राहीमी; डा. मोहम्मद इस्माइल सईदी, आमिर हुसैन शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए