GDP में गिरावट की नारायण मूर्ति की आंशका पर राहुल का तंज- मोदी है तो मुमकिन है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायणमूर्ति की ओर से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की आशंका जताए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने नायरायणमूर्ति के बयान वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘मोदी है तो मुमकिन है।’’ गौरतलब है कि नारायणमूर्ति ने मंगलवार को आशंका जताई कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक गति आजादी के बाद सबसे खराब स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जाना चाहिये। उन्होंने यह आशंका भी जताई कि इस बार जीडीपी में स्वतंत्रता के बादसबसे बड़ी गिरावट दिख सकती है।

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत