उद्धव ठाकरे पर कथित टिप्पणी करने वाले नारायण राणे को पुलिस ने हिरासत में लिया

By अनुराग गुप्ता | Aug 24, 2021

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने संबंधी कथित बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को हिरासत में ले लिया गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हुई। जिसके बाद रत्नागिरी पुलिस ने उन्हें चिपुलिन से हिरासत में लिया है।   

क्या है पूरा मामला ? 

नारायण राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा था कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हुए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाले बयान को लेकर बुरे फंसे नारायण राणे 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण राणे पहले शिवसेना में थे, जो बाद में कांग्रेस में और फिर साल 2019 में भाजपा में शामिल हो गए। 

प्रमुख खबरें

BJP MLA Gajendra Daral पर दलित मंडल अध्यक्ष से मारपीट का केस दर्ज

UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के कथित सदस्य को Delhi High Court से मिली जमानत

Belagavi में घर के अंदर फ्रिज फटने से लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत और 2 गंभीर रूप से झुलसे

Donald Trump ने डाक मतपत्र पर रोक खारिज होने के बाद Supreme Court की आलोचना की