शिवसेना को नारायण राणे की धमकी, कहा- पार्टी के बारे में काफी चीजें जानते हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

मुंबई। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना को परोक्ष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि वह पार्टी और उसके नेताओं के बारे में काफी कुछ जानते हैं और वह ‘एक के बाद एक’ कर मामले सामने लाएंगे। राणे ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि वह जानते हैं कि किसने किससे कहा था कि भाई की पत्नी पर तेजाब फेंके। राणे अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत रत्नागिरी जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। राणे ने इस हफ्ते की शुरुआत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी की थी जिससे विवाद पैदा हो गया था।

इसे भी पढ़ें: आईआईटी गुवहाटी ने विकसित किया उन्नत ऊर्जा-भंडारण उपकरणों के लिए हाइड्रोजेल आधारित इलेक्ट्रोड्स

युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने राणे की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को मुंबई में राणे के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। राणे ने शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और 1999 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, 2005 में, उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 2017 तक वहीं रहे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम