नारायणसामी ने LG को कहा राक्षसी, किरण बेदी बोलीं- टिप्पणी असंसदीय और असभ्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने खिलाफ मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की टिप्पणी को शुक्रवार को ‘असंसदीय, अवांछित, असभ्य और कुत्सित और अस्वीकार्य’ बताया। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बेदी को ‘राक्षस’ कहा था और आरोप लगाया था कि वह मंत्रमंडिल के तय कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगा लगाती रही हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने अपने व्हाट्सअप मैसेज में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘राक्षस व्यापक भलाई के लिए काम नहीं करते हैं और राक्षस सारी चीजें अपने लिए ही चाहते हैं और लोगों को भी डराते हैं।’’ बेदी ने कहा कि उनके खिलाफ इस्तेमाल किया गया राक्षस शब्द ‘असंसदीय, अवांछित, असभ्य और कुत्सित और अस्वीकार्य’ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35 वीं पुण्यतिथि पर सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित एक सभा में टिप्पणी की थी।

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा