नारायणसामी ने विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2016

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने आज विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। अध्यक्ष वी वैथिलिंगम ने उन्हें शपथ दिलवाई। सामी ने शपथ तमिल भाषा में ली। नारायणसामी ने नेल्लिपथोप सीट के लिए 19 नवंबर को हुए उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के ओम शक्ति सागर को 11,144 मतों से शिकस्त दी थी।

 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस, द्रमुक और गठबंधन की अन्य पार्टियों के मंत्रियों तथा विधायकों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उनके सदस्य बनने के साथ ही 30 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 15 सीटें हो गई हैं। द्रमुक, जिसके दो सदस्य हैं, वह भी सरकार का समर्थन कर रही है। छह जून को मुख्यमंत्री बनने के वक्त नारायणसामी विधानसभा के सदस्य नहीं थे। गत 15 सितंबर को कांग्रेस के ए जॉन कुमार ने 69 वर्षीय सामी के लिए पद खाली कर दिया था। सदन के लिए निर्वाचित होने की अंतिम तारीख छह दिसंबर थी। केंद्र में संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में नारायणसामी प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री थे। संप्रग के पहले कार्यकाल में वे संसदीय मामलों के राज्यमंत्री थे।

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील