बारामूला में नार्को मॉड्यूल का पर्दाफाश, ज्वाइंट ऑपरेशन में 10 लोग गिरफ्तार, हथियार के साथ 22 लाख कैश बरामद

By अनुराग गुप्ता | Jun 19, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस और सेना ने एकसाथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन किया। जिसकी बदौलत एक बड़े नार्को मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास हेरोइन, 8 पिस्टल, कई मैग्जीन, कारतूस और 22 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 7 से 8 किलो हेरोइन मिली है। 

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि ट्रक, कार और स्कूटी का इस्तेमाल हेरोइन की सप्लाई के लिए किया जा रहा है। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वाहनों को सीज कर दिया।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट