पेगासस जासूसी मुद्दे पर स्पष्टीकरण दें नरेंद्र मोदी और अमित शाह: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

मुंबई। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इजराइल के स्पाईवेयर पेगासस के जरिए पत्रकारों समेत कई लोगों की कथित जासूसी के मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। राउत ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि यह दिखाता है कि देश की ‘‘सरकार और प्रशासन कमजोर है।’’ राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘लोगों के बीच भय का माहौल है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया था। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे और जांच चल रही है। लेकिन इस मामले में तो, विदेशी कंपनी हमारे लोगों, खासकर पत्रकारों के फोन कॉल सुन रही हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है।’’

इसे भी पढ़ें: सिंगूर की नाकामी के 13 साल बाद ममता बनर्जी के मंत्री ने कहा- टाटा का जोरदार स्वागत है

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें हैरानी की कोई बात नहीं होगी अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का फोन भी टैप किया जा रहा हो।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर