By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी। भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करें।’’