By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के भिवंडी में एक इमारत ढहने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। ठाणे जिले के भिवंडी में बृहस्पतिवार रात चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के ठाणे में एक इमारत ढहने से लोगों की मौत की खबर से बेहद दुख हुआ है।