पीएम मोदी ने वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका दिवंगत होना विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। सौमित्र चटर्जी का 85 वर्ष की उम्र में रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री सौमित्र चटर्जी का निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!’’

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के बीच पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

जाइए सजना फेम Jasmine Sandlas का छलका दर्द, शराब की लत और अकेलेपन से कैसे जीती जंग, खुद किया खुलासा

Hormuz में बढ़ा तनाव, Iran की IRGC की फायरिंग के बाद भारतीय जहाजों को सख्त हिदायत

Japan Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, Tsunami Alert के बीच रोकी गईं Bullet Trains