मुख्यमंत्री शिवराज ने PM मोदी को बताया मैन ऑफ आइडियाज़, बोले- MP में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है

By अनुराग गुप्ता | Jun 16, 2021

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री चौहान ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट की और उन्हें मध्यप्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मैंने कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी व तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर भी चर्चा की। 

पूरी तरह नियंत्रण में है कोरोना

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। लेकिन हम आगे तीसरी वेव को नियंत्रित कर पाए इसमें पूरी ताकत से जुटे हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते रहना इस सबके बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा हुई। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, धान उद्योग और इथेनाॅल प्लांट के लिए बनाई जाएगी नई नीति 

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कारण राज्यों की आर्थिक स्थिति डगमगाई है, पिछले साल राज्यों को GDP के 5.5 फीसदी तक ऋण लेने की छूट थी, इस साल ये घटकर 4.5 फीसदी हुआ है। मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि अधोसंरचना के विकास के काम ना रूकें इसलिए राज्य फिर से GDP का 5.5 फीसदी ऋण ले पाएं।

तीसरी लहर से निपटने के लिए प्लान तैयार

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना के 160 पॉज़िटिव केस आये हैं। पॉज़िटिविटी रेट केवल 0.2% है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को हम लोग कंट्रोल कर पाएं, इसमें हम पूरी ताकत से जुटे हैं। अधिकतम टेस्ट, पॉज़िटिव आए तो आइसोलेट करना, ट्रेसिंग करना, किल कोरोना अभियान चलाते रहना, कोविड केयर सेंटर्स को चालू रखना, और जनता से कोविड एप्रोरप्रियेट बिहेवियर का पालन करवाना जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

H-1B Visa धारकों पर पाबंदियों से US Economy को होगा भारी नुकसान, Indiaspora की चेतावनी

INDIA गठबंधन का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ मार्च

Bhanu Saptami: सूर्य देव को अर्घ्य देकर करें भानु सप्तमी का व्रत, जीवन में आएगी सुख और शांति

Ahoi Ashtami Vrat Vidhi: तारों को अर्घ्य देकर होगा Ahoi Ashtami Vrat का पारण, जानें पूजा विधि और महत्व