Karnataka: 'नरेंद्र मोदी भगवान नहीं जो...', सिद्धारमैया के बयान पर प्रह्लाद जोशी का पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 20, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। हाल में ही कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम नहीं कह रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान हैं, लोग उनको भगवान के रूप में देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी उन लोगों(कांग्रेस) ने मोदी जी के खिलाफ बात की है उसके लिए लोगों ने उनको करारा जवाब दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: बीजेपी के स्टार कैंपेनर की लिस्ट से तेजस्वी सूर्या दिखे नदारद, कांग्रेस ने तंज कसते हुए बताया ‘नफरती चिंटू’

सिद्धरमैया ने जब अपने दिवंगत बड़े बेटे राकेश सिद्धरमैया के पुत्र धवन राकेश का नाम लिया तो भीड़ ने नारे लगाना शुरू कर दिया। भीड़ के शोर के बीच सिद्धरमैया ने कहा कि राजनीति में आने के लिए उन्हें 25 साल का होना चाहिए। अभी आठ साल हैं। उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई है। पढ़ाई पूरी करने के बाद ही राजनीति होगी। उसके लिए आपका वही प्यार और लगाव है जो राकेश के लिए था। वह यहां बहुत लोकप्रिय था। भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान सरकार में मंत्री वी सोमन्ना को वरुणा से सिद्धरमैया के विरुद्ध उतारा है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप