नरेंद्र मोदी झूठों के सरदार, देश को कर रहे गुमराह, खड़गे का PM पर बड़ा हमला

By अंकित सिंह | Jul 25, 2025

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमें अधिकार के लिए लड़ना इसलिए जरूरी है, क्योंकि मांगने पर भी हमें अधिकार नहीं दिया जाएगा। हमको कभी संघर्ष करना पड़ता है, कभी ताकत दिखानी होती है, चुनाव के वक्त अपने उसूलों पर चलने वाले को चुनकर लाना होता है। उन्होंने कहा कि OBC की आवाज तभी सुनी जाएगी, जब OBC के लोग चुनकर आएंगे। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी संसद तक में झूठ बोलते हैं। इसलिए हमें लोगों को समझाना चाहिए कि नरेंद्र मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं और झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री देश, समाज का भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज को तीन चीजों की जरूरत है। विचार (शिक्षा), मनुष्य बलऔर आर्थिक बल। इन तीन चीजों में से किसी के पास एक भी नहीं है तो आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS-BJP के लोग जहर बांटते हैं।  ये लोगों को आपस में बांटने का काम करते हैं, लेकिन हमें एकजुट रहना है। हिम्मत के साथ कांग्रेस पार्टी का साथ देना है। जिस तरह से आजादी के समय लोगों ने साथ दिया था, वैसे ही अगर आप लोगों ने हमारा साथ दिया तो कांग्रेस पार्टी को कोई हिला नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें: बिहार वोटर लिस्ट मामला- पटना से लेकर दिल्ली तक हंगामा जारी, सुप्रीम कोर्ट से निकलेगा समाधान?

उन्होंने कहा कि OBC की जाति जनगणना होनी चाहिए- ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी जी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी जी का साथ देना है। राहुल गांधी जी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं, उनका समर्थन करते हैं, उनके हक के लिए लड़तें हैं- ऐसे में आपको उनका साथ देना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने SC, ST, OBC और महिलाओं के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नरेंद्र मोदी सिर्फ तकरीर करते रहते हैं। यहां तक कि वो खुद कहते हैं कि मैं नॉन-बायोलॉजिकल हूं, मुझे भगवान ने भेजा है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार