Narendra Modi Net Worth: न घर, न गाड़ी, न कोई जमीन, पीएम मोदी के पास इतनी है संपत्ति

By अंकित सिंह | May 15, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक है, लेकिन उनके पास कोई जमीन, घर या कार नहीं है। ऐसा उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को वाराणसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। हलफनामे में, पीएम मोदी ने कुल 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी, जिसका बड़ा हिस्सा भारतीय स्टेट बैंक में 2.86 करोड़ रुपये की सावधि जमा से बना है। उनके हाथ में कुल नकदी 52,920 रुपये है और गांधीनगर और वाराणसी में उनके दो बैंक खातों में 80,304 हैं। इसके अलावा चल संपत्ति में उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं जिसकी कीमत ग्राम 2 लाख 67 हजार 750 रुपए है। 

इसे भी पढ़ें: Prime Minister Modi के गोद लेने के बाद बदली Jayapura गाँव की तस्वीर, मूलभूत सुविधाओं का हुआ विकास

नरेंद्र मोदी, जिन्होंने पहली बार 2014 में वाराणसी से चुनाव लड़ा था, वहां से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले आज, सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली सदरी पहने पीएम मोदी ने वाराणसी के जिला कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए के कई नेता मौजूद थे। पीएम मोदी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा तट पर आरती भी की और शहर के काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस