PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा के बाद भारत लौटे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2021

अमेरिका की सफल यात्रा के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वापस भारत पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पर भव्य तैयारियां दिखी। ढोल नगाड़ों, सांस्कृतिक नाच गानों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा संपन्न होने के बाद शनिवार को भारत के लिए रवाना हो गए थे। 12 घंटों से भी ज्यादा की हवाई यात्रा के बाद रविवार 12 बजे पीएम मोदी दिल्ली पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज गुर्जर-प्रतिहार थे, लेकिन भाजपा ने उनकी जाति बदल दी : अखिलेश यादव

उन्होंने ट्वीट किया, पिछले कुछ दिनों में विभिन्न सीईओ से बातचीत की और संयुक्त राष्ट्र संबोधन समेत द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जो काफी फलदायी रहा। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे। हमारे लोगों के बीच समृद्ध संबंध हमारी मजबूत धरोहर में शुमार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच कंपनियों के शीर्ष अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और उन्हें देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा को ऐतिहासिक करार दिया।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा