प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, जीएसटी भारत के आर्थिक परिदृश्य में मील का पत्थर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के चार साल पूरे होने के अवसर पर कहा कि यह व्यवस्था भारत के आर्थिक परिदृश्य में मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘जीएसटी भारत के आर्थिक परिदृश्य में मील का एक पत्थर है। इसने करों की संख्या कम की है, अनुपालन बोझ के साथ ही आम आदमी पर कुल मिला कर करों का बोझ कम किया है जबकि पारदर्शिता, अनुपालन और संग्रह में खासी वृद्धि हुई है।’’ ज्ञात हो कि पूरे देश में एक जीएसटी एक जुलाई 2017 को लागू किया गया था, जिसमें उत्पाद शुल्क, सेवा कर, वैट और 13 उपकर जैसे कुल 17 स्थानीय कर समाहित थे।

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री

Kejriwal का बड़ा हमला: SIT जांच सिर्फ़ एक धोखा, ताकतवरों को बचाने का Cover-Up

Real Estate Market | भारतीय रियल एस्टेट में उछाल: अप्रैल-जून तिमाही में देश के 9 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 19% बढ़ी