सहयोगियों को लेकर साथ नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, शाम 7:45 सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2024

मंत्रिमंडल ने आज की बैठक में राष्ट्रपति को 17वीं लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी है। राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की सलाह स्वीकार कर ली है और 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही एनडीए की बुलाई गई बैठक खत्म हो गई है। शाम 7:45 में राष्ट्रपति से मुलाकात करने के लिए नरेंद्र मोदी अपने सहयोगियों के साथ जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 8 बजे राष्ट्रपति भवन में डिनर का भी आयोजन किया गया है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र में अगली एनडीए सरकार बनाने के लिए बीजेपी को समर्थन पत्र की पेशकश की है।

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार, नायडू सबके दोस्त, संजय राउत का दावा मोदी गठबंधन नहीं चला सकते सरकार

लोकसभा चुनाव परिणामों का जायजा लेने और नई सरकार के गठन के विवरण पर विचार-विमर्श करने के लिए आज दिल्ली में एनडीए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के सहयोगियों के लिए बड़ी हिस्सेदारी के साथ संरचना और चरित्र में भिन्न होने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

Kolkata भगदड़ में 19 मौतों के बाद दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचेगी उच्चस्तरीय समिति

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत

Kolkata Durga Puja भगदड़ मामला: पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को पकड़ा

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत