इस शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं नरगिस फाखरी, इटली में एंजोय कर रहे हैं हॉलीडे

By रेनू तिवारी | Jul 22, 2021

फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इस समय प्यार में डूबी हुई है। लाखों दिलों की धड़कन नरगिस फाखरी को शेफ जस्टिन सैंटोस से प्यार हो गया है। नरगिस फाखरी और उनके प्रेमी शेफ जस्टिन सैंटोस दोनों इस समय इटली में हॉलीडे पर है और एंजोय कर रहे हैं।  नरगिस फाखरी ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की और अपने फैंस के साथ अपने रिलेशनशिप की जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: सिंपल लाइफ जीने में यकीन करते हैं बॉलीवुड के यह 7 बड़े सितारे

एक फोटो में नरगिस और जस्टिन बोट राइड का लुत्फ उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं। नरगिस ने जहां लंबी ड्रेस पहनी थी, वहीं जस्टिन कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें वे अपने भोजन का आनंद लेते हुए और द्वीप पर दर्शनीय स्थलों की यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "फूड इज माय लव लैंग्वेज। ...मेरे डीएनए ने कहा कि मैं 3.5% इटैलियन हूं इसलिए मैं इसे गले लगा रही हूं।

मई में नरगिस ने अपनी एक डेट नाइट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। वीडियो में, जस्टिन को खाना बनाते हुए देखा गया था और उन्होंने उस फिल्म की एक झलक भी दी थी जिसे वे देख रहे थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता