ब्रेक के बाद फिर से बड़े पर्दे पर जलवे बिखेरने को तैयार नरगिस फाखरी, इंटरव्यू में बॉलीवुड से दूर जाने की बताई असल वजह

By एकता | Mar 27, 2022

साल 2011 में अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इस फिल्म में अभिनय करके नरगिस ने कई लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म रिलीज होने के बाद अभिनेत्री की अच्छी खासी फैन-फॉलोविंग हो गयी थी। इसके बाद अभिनेत्री कई बड़ी फिल्मों में नजर आयी। नरगिस फाखरी ने हॉलीवुड की फिल्म स्पाई में भी काम किया। साल 2016 में अभिनेत्री ने बैक-टू-बैक पांच फिल्में की। उनकी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी हुईं। इन फिल्मों को करने के बाद खबर आयी कि अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है और वह इंडिया छोड़कर अपनी फैमिली के पास न्यू यॉर्क चली गयी हैं। आखिरी बार अभिनेत्री साल 2020 में फिल्म तोरबाज़ में नजर आयी थी।

इसे भी पढ़ें: फैंस के साथ-साथ बेटी और पत्नी भी हुईं शाहरुख़ खान के पठान लुक की दीवानी, तारीफ में कर डालें ये पोस्ट

मेन्टल हेल्थ के कारण मुंबई छोड़ने वाली नरगिस फाखरी ने अपनी वापसी पर बात करते हुए कहा कि मैं उस समय पर ध्यान नहीं देना चाहती। मैं अब ठीक हूँ और हर चीज सँभालने के लिए तैयार हूँ। मैं पहले ही मुंबई वापस आने वाली थी पर कोरोना वायरस महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका। मैं मार्च 2020 में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल हुई थी वहां से बाहर आने के बाद देखा कि लॉकडाउन लग गया है। महामारी के दौरान मैं अमेरिका में थी और काम पर वापस जाने के लिए तरस रही थी। अब मैं इंडिया में हूँ और काम पर वापस जाने के लिए तैयार हूँ। मैं जल्द ही अभिनेता पवन कल्याण के साथ अपने साउथ के प्रोजेक्ट हरि हर वीरा मल्लू की शूटिंग शुरू करने वाली हूँ और मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूँ। यह एक पीरियड फिल्म है, इस जॉनर की फिल्में मैंने पहले कभी नहीं की तो मैं इस प्रोजेक्ट से काफी खुश हूँ।

View this post on Instagram

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर