महिलाओं की बुद्धि और ताकत पर आधारित ये बॉलीवुड फिल्में बनीं लोगों के लिए प्रेरणा

By रेनू तिवारी | Dec 21, 2020

बॉलीवुड में हर साल नारी शक्ति को लेकर फिल्में बनती है जिसमें नारी की ताकत और उसके महत्व को दिखाने की कोशिश की जाती है। मिशन मंगल, सांड की आंख, मणिकर्णिका और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्में हमें पिछले साल महिला सशक्तिकरण पर बनायी गयी। इस साल भी कई ऐसी फिल्में बनाई गयी है जो महिलाओं की बुद्धि और उनकी कबिलियत को अलग स्तर पर ले जाती हैं।

विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी साल 2020 को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। फिल्म दुनिया की मानव कंप्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी की जिंदगी पर आधारित है। शंकुतला देवी वो महिला थी जो गणित के समीकरण का कंप्यूटर से भी तेज उत्तर दे देती थी। फिल्म में शकुंतला देवी का किरदार विद्या बालन ने निभाया है। देवी ने छात्रों के लिए संख्यात्मक गणना को सरल बनाने का प्रयास किया। उनकी प्रतिभा ने उन्हें 1982 में द गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संस्करण में जगह दी। हालांकि, रिकॉर्ड के लिए प्रमाण पत्र 30 जुलाई 2020 को मरणोपरांत दिया गया था, जबकि देवी ने 18 जून 1980 को इंपीरियल कॉलेज, लंदन में अपना विश्व रिकॉर्ड हासिल किया था। 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस सीमा पाहवा की फिल्म ‘रामप्रसाद की तेरहवीं’ एक जनवरी को होगी रिलीज

आर्या (सुष्मिता सेन) वेब सीरीज आर्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज आर्या ने लंबे समय बाद एक शानदार वापसी की। वेब सीरीज आर्या में सुष्मिता सेन ने एक ऐसी औरत का किरदार निभाया है जो अपने पति की मौत के बाद स्मगलिंग की दुनिया में एंट्री करती है क्योंकि उसके पास ऐसा करने के सिवा कोई ऑप्शन ही नहीं बचता है। इस सीरीज में एक औरत की बुद्धि की क्षमता को दिखाया गया है। सीरीज को 2020 में हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। 

लक्ष्मी अग्रवाल ( दीपिका पादुकोण) फिल्म छपाक

साल 2020 में फिल्म छपाक आयी। फिल्म में एक एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को दिखाया गया है।  लक्ष्मी अग्रवाल वो लड़की है जिनपर एक सनकी लड़ने ने तेजाब फेंक दिया था और लक्ष्मी को जला दिया था लेकिन लक्ष्मी ने एक लंबी जंग लड़ी और सुप्रीम कोर्ट ने खुलेआम तेजाब की ब्रिक्री पर रोक लगाई। फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था।

जया (कंगना रनौत) फिल्म पंगा 

अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पंगा में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। यह एक पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की कहानी है, जो अपने मध्यवर्गीय परिवार का प्रबंधन करते हुए जिस खेल से वो प्यार करती थी उसमें 32 साल की उम्र में एक बार फिर वापसी के लिए संघर्ष करती है। यह अधिकतर स्पोर्ट्स से जुड़ी महिलाओं की कहानी है जो उनके व्यक्तिगत जीवन और खेल के कैरियर को संतुलित करने की कोशिश करती हैं। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज़ हुई थी।

गुंजन सक्सेना (जहान्वी कपूर) फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 की हिंदी भाषा में रिलीज हुई एक बायोपिक फिल्म है, जिसे शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियोज के तहत निर्मित किया गया है। फिल्म में जान्हवी कपूर को भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना के रूप में दिखाया गया है, फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी को सहायक दिखाया गया है। गुंजन सक्सेना भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट थी जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में दुश्मनों को बहुत ही चतुराई से मारा था और दुश्मन के यहां फंसे अपने भारतीय सैनिकों को बचाया था। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा