नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार, कहा सिर्फ हिंदुओं में फैलाना चाहते है भ्रम

By सुयश भट्ट | Jun 14, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विवादित बयान को लेकर राजनीति में उफान आ रहा है। दिग्विजय सिंह ने अब बीजेपी और आरएसएस पर पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से मोहन भागवत पर एनआईए जांच करवाने की बात की है। दरअसल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बयान दिया है जिसमे उन्होंने पाकिस्तान के साथ बेहतर रिश्तों की बात की थी। वहीं इसपर बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि, मोहन भागवत के बयान से दिग्विजय सिंह के बयान की तुलना करना ठीक नहीं है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से कश्मीरी पंडितों ने खुद को वहां पर स्थापित करने का सोचा है। दिग्विजय सिंह को भ्रम हो गया की हिन्दू कश्मीर में जाकर ना बस जाएं। और इसलिए उन्होंने मन में ये भय पैदा कर दिया कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो 1990 जैसा कत्लेआम होगा। 

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश सरकार ने वैक्सीनेशन की जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया ‘युवा शक्ति कोरोना मुक्ति’ अभियान

गृह मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने इससे हिंदुओं को ग्रसित कर दिया और कश्मीर को पुनः देश से काटने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का प्रयास अनुच्छेद 370 नहीं है बल्कि हिंदुओं में भय पैदा करना है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Foundation Day: 01 नवंबर को Karnataka मना रहा 70वां स्थापना दिवस, Mysore से जुड़ा है इतिहास

Tejashwi Yadav ने निर्दलीय MLCs के BJP में जाने पर उठाई अयोग्यता की मांग

CEC के इस्तीफे की मांग पर Ramlila Maidan में Congress की रैली, केसी वेणुगोपाल बोले- यह मोदी-शाह को चेतावनी

Ileana DCruz Birthday: तेलुगु सिनेमा से Bollywood तक छाने वाली Ileana DCruz ने तय किया Barfi से शानदार सफर