सीधी मामला: नरोत्तम मिश्रा ने राहुल को घेरा, बोले- इटली में बैठकर उन्होंने ट्वीट किया है

By अनुराग गुप्ता | Jan 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि इटली में बैठकर उन्होंने ट्वीट किया है। इतनी दूर से उनको मध्य प्रदेश दिखा, राजस्थान नहीं दिखा, महाराष्ट्र नहीं दिखा। घटना कोई भी हो चाहे यहां की हो या फिर वहां की दुखद है। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीधी सामूहिक बलात्कार मामले को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को घेरा था। 

इसे भी पढ़ें: NCW सदस्य के बयान पर बोलीं प्रियंका गांधी, इससे महिला सुरक्षा नहीं होगी सुनिश्चित 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल को घेरते हुए एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि इतनी दूर से उनको मध्य प्रदेश दिखा, राजस्थान नहीं दिखा, महाराष्ट्र नहीं दिखा। घटना कोई भी हो चाहे यहां की हो पीड़ादायिक है। परंतु इतनी दूर से उनको महाराष्ट्र क्यों नहीं दिखा ? ऐसे प्रसंग नहीं दिखते हैं तो या आदमी दूर से देख रहा हो, या गुरूर से देख रहा हो। मेरे निवेदन है सहूर से देखो।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter